ASHOK MARTIN MINISTRIES

अंत तक दृढ़ रहें! “…

अंत तक दृढ़ रहें!

“… इसलिये कि मैं जीवित हूं, तुम भी जीवित रहोगे।”
– यूहन्ना 14:19

जब हमारे अंदर अनन्त जीवन है, तो कितने हज़ार शत्रु होते हैं जो इसे ख़त्म करने का प्रयास करते हैं! प्रलोभन के बाद प्रलोभन को सहना होता है, विवाद और संघर्ष पर संघर्ष होते है, अक्सर थकावट और कंपकंपी की स्थिति तक ; और हमारे प्राण मसीह के वादे से पुनर्जीवित हो जाते है “क्योंकि मैं जीवित हूं, तुम भी जीवित रहोगे ”

और फिर, यह आश्वासन कि मसीही का अनन्त जीवन बनाए रखना चाहिए क्योंकि मसीह जीवित हैं, यह हमें विजय दिलाने वाली एकमात्र शक्ति है। तो फिर, यह हमें यह सबक सिखाए: जब भी हमारा आध्यात्मिक जीवन बहुत कमजोर हो और हम चाहते हैं कि यह मजबूत हो जाए , तो आइए हम जीवित मसीह के पास बल पाने जाएं। जब आपको लगे कि आप आध्यात्मिक रूप से मरने को हैं, तो पुनर्जीवन के लिए उद्धारकर्ता के पास जाएँ।

ये शब्द उस हाथ की तरह हैं जो हमें भण्डार की ओर इशारा करता है। तुम जो मरूभूमि में हो, तुम्हारे पांवों के नीचे एक गुप्त सोता है, और तुम नहीं जानते कि वह कहां है; यह वह रहस्यमय उंगली है जो आपको निशाने की ओर इशारा करती है। मसीह पर मनन चिंतन करें, मसीह पर विश्वास करें, विश्वास से अपने आप को प्रभु यीशु मसीह के और निकट लाएँ, और इस प्रकार अपने जीवन को एक दैविक प्रभाव प्राप्त होगा, जिसे आपने कई दिनों से नहीं पाया ।

मसीह में आपका भाई,
अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button