ASHOK MARTIN MINISTRIES

जब समय पूरा हुआ!

सोमवार // 25 दिसंबर 2023 जब समय पूरा हुआ! “परन्तु जब समय पूरा हुआ, तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्रीq से जन्मा, और व्यवस्था के आधीन उत्पन्न हुआ।” (गलातियों 4:4) यह इतिहास के उस क्षण का वर्णन करता है जब मंच बिल्कुल तैयार था। उसी क्षण, न उस समय से पहले और न उसके बाद में, परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा। जब ये दुनिया बडी बेचैनी से अपनी मुक्ति के लिए से तरस रही थी, स्वर्गदूत एक युवक और एक युवती के पास आए, और उन्होंने स्वर्गदूतों पर विश्वास किया। कुँवारी गर्भवती हो गई, और यूसुफ ने उसे तलाक न देने का निश्चय किया। तारा पूर्व में चमकता है, और ज्योतिषी बच्चे की तलाश में सैकड़ों मील की यात्रा करते है, और अंततः यह सब “बेथलेहम के छोटे शहर” में एक सराय के बाहर स्थित एक चरनी पर केंद्रित था, जहां इतिहास की सबसे अविश्वसनीय घटना घटित हुई । सृष्टि का रचयिता उसकी सृष्टि का हिस्सा बन गया। वह असीमित परमेश्वर सीमित हो गया। सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मनुष्य का रूप धारण किया और एक छोटे बच्चे के रूप में जन्म लिया। जब समय पूरा हुआ , तब परमेश्वर ने अपने पुत्र को हमारा उद्धारकर्ता बनने के लिए भेजा। क्रिसमस का मतलब ही यही है! क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ, प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button