*दूध छुड़ाए हुए बच्चे की शांति*

निश्चय मैं ने अपने मन को शान्त और चुप कर दिया है, जैसे दूध छुड़ाया हुआ लड़का अपनी मां की गोद में रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए लड़के के समान मेरा मन भी रहता है॥
भजन संहिता 131:2
एक बिना दूध छुड़ाया हुआ बच्चा केवल एक शोर मचाने वाला बच्चा होता है। दूध छुड़ाए बिना बच्चे ने सीख लिया है कि, आखिरकार शोर मचाने से ही उसकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। भले ही ऐसा न हो, लेकिन शोर करने से उसे राहत मिलती है। या कम से कम यह दूसरों को दूध छुड़ाए बिना बच्चे की तरह दुखी करता है। हालाँकि, दूध छुड़ाए हुए बच्चे ने सीख लिया है कि, जो संतुष्टि उसकी इच्छा की तुरंत पूर्ति मे नहीं है, वो संतुष्टि माँ की उपस्थिति मे कहीं ज़्यादा है। दूध छुड़ाया हुआ बच्चा शांत रहने में सक्षम हो गया है। दूध छुड़ाया हुआ बच्चा अपनी माँ के साथ संचार और संबंध का एक बिल्कुल नया रूप रख सकता है।
अब माँ उसके लिए सिर्फ़ ज़रूरतों को पूरा करने, भूख मिटाने के लिए मौजूद रहने वाली मात्र नहीं बल्कि इन सबसे से कहीं बढ़कर है। माँ एक इंसान बन सकती है,वो समझ चुका है सिर्फ़ ज़रूरतों को पूरा करने वाली नहीं। दूध छुड़ाने का मतलब है अधूरी इच्छाओं के साथ शांति से जीना सीखना। यह परिपक्वता का प्रतीक है। भजनकार कहते हैं कि यह मेरे प्राण की तस्वीर है। मैंने अपने हृदय को शांत करना सीख लिया है। मेरे हृदय मे एक आध्यात्मिक छुटकारा आया है,ताकि मैं अब अपनी इच्छाओं, प्रतिक्रियाओं और मांगों की दया पर न रहूँ। पर परमेश्वर् मेरी ज़रूरतों को पूरा करने वाले से कहीं बढ़कर बन गये हैं। मैं सुनने के एक नए युग में प्रवेश कर रहा हूँ। मैंने अपनी आत्मा को शांत कर लिया है। ईश्वर कितनी बार काम पर होता है, हमसे बात करने की कोशिश करता है, अगर आप सुनेंगे? आप गुस्से में बोलने के लिए तैयार होते हैं, चोट पहुँचाने वाले शब्द कहने के लिए, लेकिन कुछ हमें रोक देता है, और आप खुद को अपनी ज़ुबान पर काबु पाते हुए पाते हैं। यह शांति ही है जो परमेश्वर् की आवाज़ को सुनने में मदद करती है।
शांति हमेशा ग्रहणशीलता के लिए एक शर्त होती है। टेलीफ़ोन और टेलीविज़न सेट तब संदेश प्राप्त नहीं कर सकते जब वे बहुत ज़्यादा स्थिर और शोर से भरे हों। पहले शांति, फिर सुनना। इस क्रम को उलटा नहीं किया जा सकता। _“शांत रहो, और जानो कि मैं परमेश्वर् हूँ,”_ भजनकार इसे प्रमाणित रूप से प्रस्तुत करता है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन