बुधवार // 30 अक्टूबर 2024

*पिता के पास जाओ!*
*आपका “दर्शन” परमेश्वर के हृदय में एक रहस्य है!*
*परन्तु जैसा लिखा है, कि जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना, और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ीं वे ही हैं, जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखने वालों के लिये तैयार की हैं।*
*1 कुरिन्थियों 2:9*
यदि आप चाहते हो कि परमेश्वर आपको आपकी बालाहट के विषय में रहस्य प्रकट करे, तो आपको हबक्कूक की तरह परमेश्वर के पास प्रार्थना में जाना चाहिए: _मैं अपने पहरे पर खड़ा रहूंगा, और गुम्मट पर चढ़ कर ठहरा रहूंगा, और ताकता रहूंगा कि मुझ से वह क्या कहेगा? और मैं अपने दिए हुए उलाहने के विषय में उत्तर दूं?_। (हबक्कूक 2:1)
इसलिए, प्रार्थना में परमेश्वर के पास जाओ, और पूछो, “हे प्रभु, मैं यहाँ क्यों हूँ? मेरे जीवन के लिए आपकी क्या योजना है? मैं जानता हूँ कि मैं आत्मा में बच्चा मात्र हूं। मेरी मंजिल क्या है? मैं जानता हूँ कि गर्भ में मुझे बनाने से पहले ही आपने मुझे जान लिया था और किसी विशेष उद्देशय के लिए मुझे अलग कर दिया था। आपने मुझे किस काम के लिए अलग किया?”
सच तो यह है कि परमेश्वर आपको यह दिखाने के लिए उत्सुक हैं कि आप यहाँ क्यों हैं, अगर आप उनसे पूछेंगे। यही वह स्थान है जहाँ आप परमेश्वर की योजना में फिट बैठते हैं! लेकिन बिना उद्देश्य वाला जीवन निराशा से भरा होगा और पिता को कोई महिमा नहीं देगा।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन