गुरुवार // 19 सितंबर 2024

आध्यात्मिक संतुष्टि को पाएँ!
और मैं लगातार यीशु के चमत्कारों को जानने और मुझमें काम करने वाली उनके पुनरुत्थान की अतिशय शक्ति का अनुभव करने के लिए तरसता हूँ। मैं उनके दुखों में उनके साथ एक हो जाऊँगा और उनकी मृत्यु में उनके जैसा बन जाऊँगा।
फिलिप्पियों 3:10 TPT
परमेश्वर से प्रेम करने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक उसकी सेवा करना हो सकता है। हालाँकि यह बात समझना मुश्किल हो सकती है, फिर भी यह हकीकत है। आत्मिक सेवा मूर्ति पूजा बन जाती है जब हम यीशु से ज़्यादा सेवाकाई से प्यार करते हैं।
सेवा में लगे पुरुष और महिलाएँ जो मसीह में संतुष्टि नहीं पा रहे हैं, वे वचन या आराधना के लिए अत्यधिक परिश्रम और अत्यधिक तैयारी के साथ इसका प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन फिर भी ऐसा करने के बाद वे जो करते हैं उसके बारे में कोई शांति उन्हे मेहसूस नहीं होती। जब आप उस स्थर पर पहुँच जाते हैं जहाँ आप परमेश्वर को गहराई से ग्रहण करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं कि वह आपके साथ कार्य करेगा, तो आपने जो भी किया या कहा, उसके बारे में आपको शांति होती है।
आपकी सारी आध्यात्मिक गतिविधियाँ, चाहे वे कितनी भी प्रभावशाली क्यों न हों, बेकार हैं यदि आप लगातार प्रभु की छवि के अनुरूप नहीं बदल रहे हैं और उनसे संतुष्ट होते रहने में नहीं लगे हुए हैं। याद रखें, परमेश्वर के लोगों की ऊब जाने ने एक बार सोने के बछड़े को जन्म दिया था। जो प्रचारक उस संतुष्टि में सेवा नहीं करता है वह खतरनाक जमीन पर है। . . . प्रलोभन ऐसे ही स्थितियों से उत्पन्न होते हैं जहाँ आप असंतुष्ट होते हैं, संतुष्ट नहीं। सेवकों की नैतिक विफलताएँ आमतौर पर तीन चीजों में से एक पर होती हैं: सेक्स, पैसा या शक्ति। यह हमेशा असंतुष्टि से निकलता है। . . . असफलता के खिलाफ सबसे पक्की गारंटी यह है कि परमेश्वर के साथ इतना शांत और संतुष्ट रहें कि जब पाप या गलत काम खुद को प्रस्तुत करता है, तो यह आपको दिलचस्प भी नहीं लगे । इस तरह हम प्रलोभन से दूर रहते हैं।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन