ASHOK MARTIN MINISTRIES

करुणा और दया का मुकुट..!

गुरुवार // 15 अगस्त 2024

करुणा और दया का मुकुट..!

वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचा लेता है, और तेरे सिर पर करुणा और दया का मुकुट बाँधता है !
भजन संहिता 103:4

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी राष्ट्र का राजा या रानी कहलाना कैसा होगा? एक आलीशान महल में रहते हुए, दुनिया की सब लोगों के देखते देखते, आपके सिर पर एक मुकुट रखा जाता है और आपके कंधों पर एक शाही वस्त्र लपेटा जाता है। अचानक, आप राजसी हो जाते हैं!

आप परमेश्वर की धार्मिकता हैं और यह मुकुट जो परमेश्वर आपको पहनाता है, यह किसी भी सांसारिक राज्याभिषेक से कहीं बढ़कर है। राजा के बच्चे के रूप में आपको पहले से ही वह सब कुछ विरासत में मिला है जो पिता के पास है – और आपको धार्मिकता का वस्त्र दिया गया है। क्योंकि परमेश्वर ने जगत से इतना प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र को दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, बल्कि अनन्त जीवन पाए। (योहन्ना 3:16)

यह कितना अविश्वसनीय प्रेम है कि हमें परमेश्वर की संतान कहा गया है!—कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर, संसार के निर्माता, अपने पुत्र को मनुष्य की समानता में हमारे लिए उद्धारकर्ता के रूप में भेजकर पापी मनुष्य से मेल कर लिया। हम उनके प्रेम की गहराई को शायद ही समझ पाएं—हमें अंधकार के अधिकार से मुक्त करने के लिए उन्होंने कितनी बड़ी कीमत चुकाई—यीशु ने क्रूस पर लटकते हुए और अपना खून बहाते समय हमारे पापों का बोझ उठाया। और यह सिर्फ हमारे लिए था ! उनके प्रेम की गहराई नश्वर मनुष्य के समझ से परे है।
हालेलुयाह!

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button