ASHOK MARTIN MINISTRIES

विनम्रता की शक्ति!

शुक्रवार // 29 मार्च 2024

विनम्रता की शक्ति!

प्रभु के साम्हने दीन बनो, तो वह तुम्हें शिरोमणि बनाएगा।
याकूब 4:10

लोग घमंड को कई अलग-अलग तरीकों से परिभाषित करते हैं। आपके शांत स्वभाव को देख कर लोगो को लगता होगा कि आप घमंडी हैं। आपके अच्छे कद को और आत्मविश्वास को देख कर भी कई बार लोग कहते होंगे कि आप घमंडी हैं। आपको एक अच्छी, चमकदार एयर-कंडीशन वाली कार चलाते देखते कई बार लोग आपको घमंडी कहते होंगे।

तो वास्तव में घमंड है क्या? क्या विनम्र होने या अभिमानी होने से कोई फर्क पड़ता है? वास्तव में इससे बहुत फर्क पड़ता है! हमें सच में प्रभु के सामने खुद को विनम्र बनाना चाहिए। हमें उस तरीके से जीना चाहिए जिसे परमेश्वर विनम्र मानता है।

वचन का निर्देश स्पष्ट हैं! प्रभु की दृष्टि में खुद को विनम्र बनाओ, न कि मनुष्य की दृष्टि में। ऐसी विनम्रता का अभ्यास करने का कोई मतलब नहीं है जिसे परमेश्वर स्वीकार नहीं करता। विनम्रता एक ऐसा गुण है जिसे स्वयं परमेश्वर ने परिभाषित और वर्णित किया है। मनुष्य विनम्रता को कई अलग-अलग तरीकों से परिभाषित करते हैं लेकिन हमारे लिए परमेश्वर की विनम्रता की परिभाषा ही मायने रखती है। परमेश्वर के वचन में घमंड के बारे में चेतावनियाँ इतनी भयानक हैं कि विनम्रता के गुण को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button