ASHOK MARTIN MINISTRIES

बुद्धि के साथ प्रार्थना करें!

शुक्रवार // 9 फरवरी 2024

बुद्धि के साथ प्रार्थना करें!

सो क्या करना चाहिए मैं आत्मा से भी प्रार्थना करूंगा, और बुद्धि से भी प्रार्थना करूंगा; मैं आत्मा से गाऊंगा, और बुद्धि से भी गाऊंगा।
1 कुरिन्थियों 14:15

बिना समझे या प्रार्थना के सिद्धांतों को लागू किए प्रार्थना करना आमतौर पर प्रभावहीन होता है। यह समय की बर्बादी है। इससे निराशा ही हाथ लगती है और प्रार्थना के माध्यम से जिन समस्याओं और परिस्थितियों को दूर किया जा सकता है उन्ही के बीच में रहना पड़ जाता है। एक विश्वासी इस दुनिया में याजक और राजदूत होने की अपनी बुलाहट को पूरा करने में असमर्थ रह जाता हैं।

प्रार्थना का उत्तर तो निसंदेह दिया जाता है- अन्यथा परमेश्वर हमसे प्रार्थना करने को नहीं कहते। आपका समय और कोशिश बर्बाद करने में उसे कोई दिलचस्पी नहीं है। वह प्रार्थनाओं के परिणामों में रुचि रखता है, न कि केवल प्रार्थना में बोले गए “बहुत से शब्दों” में (मत्ती 6:7)। प्रार्थना के प्रति यीशु का दृष्टिकोण भी बहुत अलग था। उसने सुने जाने की आशा किए बिना कभी प्रार्थना नहीं की। एक बार तो उन्होंने कहा, “पिताजी, मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने मेरी बात सुनी। मैं जानता था कि आप सदैव मेरी सुनते हो” (यूहन्ना 11:41-44)। हमें यह जानने की जरूरत है कि परमेश्वर के पास कैसे जाएं और यह भी जानने की जरूरत है कि परमेश्वर किस तरह की प्रार्थनाओं का जवाब देते हैं। हमें उसी तरह प्रार्थना करने की ज़रूरत है जैसे यीशु मसीह ने प्रार्थना की थी।

परमेश्वर प्रेममय और दयालु है। वह जानता है कि हमें उसके तरीकों की सीमित समझ है, और हम अपने गिरे हुए स्वभाव से संघर्ष करते हैं। इसीलिए वह कभी-कभी हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर दे भी देता है, भले ही वे कमजोर और संदेह से भरी हों। हालाँकि, एक प्यारे पिता के रूप में, वह चाहता है कि हम विकसित हों और परिपक्व हों। वह हमें हमारी कमजोरी और अनिश्चितता में नहीं छोड़ना चाहता।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button