गुरुवार // 25 जनवरी 2024
प्रभु परमेश्वर मनुष्यों के सामने अपनी पवित्रता प्रदर्शित करेंगे!
“चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं। मैं जातियों में महान हूं, मैं पृथ्वी भर में महान हूं!”
भजन 46:10
हम लैव्य-व्यवस्था 10:3 में पढ़ते हैं कि नादाब और अबीहू को परमेश्वर की पवित्रता और उसकी उपस्थिति की गंभीरता की कोई परवाह नहीं थी। वे न तो परमेश्वर के पास आने के उचित तरीके के विषय में विचार करते, न ही उसके आदर के विषय में। और यहोवा के सम्मुख से आग निकलकर उन दोनों को भस्म कर गई, और वे यहोवा के साम्हने मर गए। हारून यह समझ गया और चुप रहा।
इस्राएल का परमेश्श्वर (यहोवा) मात्र पारंपरिक ईश्वर या राष्ट्रीय ईश्वर नहीं है। वह एकमात्र ईश्वर है, सारे ब्रह्मांड का रचयिता, सृजनहार प्रभु है (यशायाह 45:21-22)। वह सभी राष्ट्रों और सरकारों के ऊपर सिंहासन पर विराजमान है। अर्थात्, वह जो पवित्रता, न्याय, और अनुग्रह में परिपूर्ण है, उसका प्रेम समस्त मानव जाति पर शासन करता है। क्या यह खुशी का कारण नहीं है?
यदि मनुष्य अपने संघर्षों को छोड़कर, इस बात पर कुछ समय चिंतन करें कि परमेश्वर कौन है और कैसा है, तो इसका क्या महान प्रभाव होगा! वह दिन आ रहा है जब केवल यहोवा परमेश्वर ही की महिमा और उसी की स्तुति की जाएगी!
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन