
हमारी धन्य आशा!
“और हम उस धन्य आशा और अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की बाट जोहते रहते हैं।” (तीतुस 2:13)
महान आशा वही धन्य आशा है—मसीह के अपनी कलीसिया को लेने के लिए शीघ्र आगमन की निश्चित प्रतीक्षा। यह कोई धुँधला स्वप्न नहीं, बल्कि पवित्रशास्त्र में दी गई जीवित प्रतिज्ञा है—हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह का तेजस्वी प्रकटीकरण।
यह हर विश्वासि के लिए क्रोध से मुक्ति है, क्योंकि हम न्याय के लिये नहीं, बल्कि उद्धार के लिये ठहराए गए हैं। यह आशा हमें परीक्षाओं में दृढ़ करती है, यह आश्वासन देती है कि संसार का अंधकार हमारा भविष्य नहीं है। यह महान आशा हमें शुद्ध करती है—क्योंकि यह जानकारी कि वह किसी भी क्षण आ सकता है, हमें पवित्रता, सजगता और विश्वासयोग्यता में चलती हैं।
यह उनके लिये आनन्द का मुकुट है जो उसके आने वाली बात को प्रेम करते हैं—दूल्हे की प्रतीक्षा में दुल्हन को मिलने वाला प्रतिफल। यह आशा हमें सुसमाचार सुनाने की आग देती है, ताकि अनुग्रह का द्वार बंद होने से पहले हम खोए हुओं को चेतावनी देकर मसीह के पास ले आएं।
सबसे बढ़कर, महान आशा स्वयं यीशु की लालसा करना है—उससे मिलने का आनन्द, दुखों का अंत, और हर प्रतिज्ञा की पूर्ति है। यह केवल क्लेश से निकलना नहीं, बल्कि उस प्रभु में प्रवेश करना है जिसे हम प्रेम करते हैं।
आपका मसीह में भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन