ASHOK MARTIN MINISTRIES

अपनी सेवा की बड़ाई करो

*अपनी सेवा की बड़ाई करो*

`मैं तुम अन्यजातियों से यह बातें कहता हूं: जब कि मैं अन्यजातियों के लिये प्रेरित हूं, तो मैं अपनी सेवा की बड़ाई करता हूं।” रोमियों 11:13`

जब आप अपनी सेवा की बड़ाई करते हैं, तो आप एक अच्छे और वफादार सेवक बन जाते हैं। जब आप अपने बुलावे का सम्मान करते हैं, तो आप आलसी नहीं हो सकते। इस वचन में *बड़ाई* के लिए जो यूनानी शब्द है वो है: *डोक्साज़ो*। जिसका अर्थ है महिमा लाना, गौरवशाली बनाना और किसी चीज़ के महत्व या मूल्य को स्वीकार करना। यह सुनिश्चित करना आपकी ज़िम्मेदारी है कि सेवकाई बड़ी हो।

दूसरों ने पौलुस की सेवकाई को, जो अन्यजाति के लोगों के बीच में थी, उसे नीचा देखा करते थे क्योंकि वे लोग अन्यजातियों को बहिष्कृत मानते थे, लेकिन पौलुस ने अपने पद को बड़ा किया। दूसरों को सुसमाचार प्रचार करने में शर्म आती थी, लेकिन पौलुस ने साहसपूर्वक कहा, _”क्योंकि मैं मसीह के सुसमाचार से नहीं लजाता, क्योंकि वह हर एक विश्वास करनेवाले के लिये, पहिले तो यहूदी, फिर यूनानी के लिये उद्धार के निमित्त परमेश्वर की सामर्थ्य है।”_ (रोमियों 1:16)।

हम कितनी बार लोगों को ऐसी बातें कहते हुए सुनते हैं, _”मैं तो बस एक आराधक हूँ” “मैं तो बस एक वॉलेंटियर हूँ,” या “मैं तो बस चर्च में एक मेंबर हूँ”_। जब तक आप कहते हैं कि “मैं तो बस हूँ,…” तो आप अपने पद को छोटा कर रहे हैं। कुलुस्सियों 4:17 MSG, कहता है, _”स्वामी से जो काम मिला है, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।”_

यदि आप प्रभु से प्राप्त कार्य को तुच्छ समझते हैं, तो:
– `आप इस पर अधिक ध्यान नहीं देंगे`। (कुलुस्सियों 4:17 देखें)
– `आप इसकी उपेक्षा करेंगे` (फिलिप्पियों 2:21 CEV देखें)
* `आप इसके योग्य तरीके से नहीं जिएंगे` (इफिसियों 4:1 ESV देखें)
– `आप इसकी रक्षा नहीं करेंगे` (प्रेरितों 20:28-29 ESV देखें)
– `आप इसके लिए प्रार्थना नहीं करेंगे` (1 शमूएल 12:23 देखें)
– `आप इसमें निवेश नहीं करेंगे` (2 कुरिन्थियों 12:15 AMP देखें)
– `आप इसके लिए बलिदान नहीं करेंगे` (1 कुरिन्थियों देखें 9:12)
– `आप इसके प्रति वफादार नहीं रहोगे` (प्रेरितों के काम 20:22-24 देखें)।
– `आप इसे छोड़ दोगे` (2 तीमुथियुस 4:10 CEV देखें)।
– `आप परमेश्वर की महिमा नहीं करोगे` (यूहन्ना 17:4 AMP देखें)।

चाहे आपका बुलावा आपके लिए कितना भी सरल क्यों न हो, इसे गंभीरता से लें! कोई भी बुलावा महत्वहीन नहीं होता 😑। वे लोग जो मानते हैं कि उनका बुलावा महत्वहीन है, वे हमेशा अपने बुलावे में कुछ भी महत्वपूर्ण हासिल नहीं कर पाते हैं। जिस व्यक्ति को एक तोड़ा मिला था, उसने उसे दफना दिया क्योंकि उसे लगा कि दूसरों को जो मिला है, उसकी तुलना में यह महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन प्रभु ने उसे क्या कहा? “_…दुष्ट और आलसी सेवक…”_ (मत्ती 25:26)। कृपया इस आदमी की तरह मत बनो।

मसीह में तुम्हारा भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button