*आपके बुलाहट की महिमा*
`क्योंकि हर एक महायाजक मनुष्यों में से लिया जाता है, और मनुष्यों ही के लिये उन बातों के विषय में जो परमेश्वर से सम्बन्ध रखती हैं, ठहराया जाता है: कि भेंट और पाप बलि चढ़ाया करे।और यह आदर का पद कोई अपने आप से नहीं लेता, जब तक कि हारून की नाईं परमेश्वर की ओर से ठहराया न जाए। इब्रानियों 5:1,4`
एक अगुवा होना हमेशा एक बड़ा सम्मान होता है- चाहे राजनीति, सरकार, शिक्षा या किसी अन्य प्रभाव क्षेत्र में। लोगों का मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रभावित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाना एक विशेषाधिकार है जो बहुत महत्व रखता है। हालाँकि, परमेश्वर के घर में नेता होना और भी बड़ा सम्मान है, क्योंकि यह एक ऐसी भूमिका है जो स्वयं मसीह की है। यह उसके कार्य, उसके दर्शन और उसके राज्य के बारे में है।
जब आपको परमेश्वर के भवन में नेतृत्व करने के लिए बुलाया जाता है, तो इसका मतलब है कि उसने आपको अपने काम का एक हिस्सा सौंपा है। यह बहुत बड़ी बात है! मत्ती 16:18 में, हमारे प्रभु यीशु ने कहा की, _”मैं अपनी कलीसिया बनाऊँगा, और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।”_ ध्यान दें कि उन्होंने यह नहीं कहा, “हम अपनी कलीसिया बनाएँ”; उन्होंने कहा, _”मैं अपनी कलीसिया बनाऊँगा।”_ इसका अर्थ है कि चर्च बनाने का कार्य अंततः उनका है।
उसकी योजना को पूरा करने के लिए हम जो भी कार्य करते हैं, उसका हर हिस्सा एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। परमेश्वर ने आपको यह सब अकेले करने के लिए नहीं बुलाया है, उन्होंने आपको उनके साथ काम करने के लिए बुलाया है। असफलता तभी मिलती है जब आप उनके लिए काम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन सफलता उनके साथ काम करने का परिणाम है।
उनके साथ प्रचार करें, और आपके संदेश प्रभावी होंगे। उनके साथ अगुवाई करें, और इससे लोगों का कल्याण होना। उनके साथ पास्टर बनें, और जो लोग आपका अनुसरण करेंगे, उन्हें कोई कमी नहीं होगी। उनके साथ सेवकाई चलाएँ, और सेवकाई में कमी नहीं होगी। उनके साथ रोगी पर हाथ रखें, और आप चमत्कार देखेंगे।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन
