*मानवीय सिद्धांतों से सावधान रहें*
`चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्व-ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न करे ले, जो मनुष्यों के परम्पराई मत और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार हैं, पर मसीह के अनुसार नहीं। क्योंकि उस में ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है। कुलुस्सियों 2:8-9`
यीशु मसीह के अलावा किसी और स्रोत से आने वाला हर सिद्धांत संदिग्ध है और सावधान रहने योग्य है। यहाँ पौलुस हमें मानवीय तत्व-ज्ञान, व्यर्थ धोखे, मनुष्यों की परम्पराओं और इस संसार के प्रारंभिक सिद्धांत (संसार की आदि शिक्षा) से सावधान रहने को कहते है। हमें इन चीज़ों से सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि इनमें हमें बांधने की क्षमता है।
यीशु ने कहा कि जो वचन यीशु बोलते हैं वो आत्मा और जीवन हैं (यूहन्ना 6:63)। इसका मतलब है कि मसीह के अलावा हर शब्द या सिद्धांत आत्मा तो है, लेकिन जीवन नहीं देता, यह सिद्धांत और बातें आपके जीवन में बातें चुरा सकते है, मार सकते है और नष्ट कर सकते है, क्योंकि जीवन केवल मसीह से आता है। कुलुस्सियों 2:9 कहता है – “क्योंकि मसीह में ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है।”
केवल मसीह के सिद्धांत में ही आप परिपूर्ण होंगे। आज से आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र में मसीह के सत्य को समझने का अनुग्रह मिले। और मसीह का मन आप में बस जाए ताकि कोई भी मानवीय तत्व-ज्ञान, कोई भ्रामक बात, मनुष्यों की कोई परंपरा या इस दुनिया के सिद्धांत आपको कभी भी बांधने न पायें, क्योंकि जिसे मसीह का सत्य स्वतंत्र करता है वह सचमुच स्वतंत्र हो जाता है !!! हलेलुइयाह…
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन