*शरीर आप पर प्रभुता न करने पाए*

`आप प्रभु येशु मसीह को धारण करें और शरीर की वासनाएँ तृप्त करने का विचार छोड़ दें। रोमियों 13:14`
जो कोई मसीह जैसा दिखता है, उसे क्लेश भोगना पड़ेगा, उसे अस्वीकार किया जाएगा और संसार उससे घृणा करेगा। मसीह संसार के तरीकों का शत्रु है और मसीह इस संसार के जीने के तरीक़ों से घृणा करता है। जिस दिन आप मसीह को पहनते हैं, उसी दिन आप पहले आदम की समानताओं को नकार देते हैं। यीशु कहते हैं कि कोई भी सेवक अपने स्वामी से बड़ा नहीं है और उनके कहने का मतलब यह था कि जो कोई भी यीशु को पहनता है और उसके चरित्र, मूल्यों, ईमानदारी और सार को दर्शाता है, उसे संसार प्यार नहीं करेगा।
दुनिया द्वारा प्यार किए जाने में कुछ गडबड जरूर है और अगर आप को संसार बहुत प्यार करता हैं, तो आपको बहुत संदेह होना चाहिए। अगर आपके सभी दोस्त अविश्वासी हैं, अगर जो लोग आपसे इतना प्यार करते हैं, वे इस दुनिया के लोग हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपने अभी तक पहले आदम जो पाप की देह को दर्शाता है उसे नकारा नहीं है। पहला आदम सांसारिक है, पहला आदम प्राकृतिक है, पहला आदम सांसारिक जीवन की संस्था है। और बाइबल कहती है कि अगर आपको दूसरे आदम के की समानता में आना है, तो आपको इस पहले आदम को नकारना होगा। आप सिर्फ़ एक स्वतंत्र व्यक्ति नहीं हैं; आप पुराने मनुष्य के असर से संचालित हैं। पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति एसे प्रभावों से मुक्त नहीं है।
पहले आदम जो शारीर के मुताबिक जीता था, उसकी इच्छा को पूरा करना छोड़ दें, पहले आदम के नियंत्रण में रहना छोड़ दें, पहले आदम की समानता और मानसिकता को छोड़ दें और मसीह को अपना लें। अपने पुराने मनुष्य को उतार दें और मसीह को अपना लें। अपने पुराने स्वभाव को नकारें और मसीह को अपना लें। अपने क्रूस को उठाने के योग्य होने के लिए मसीह को अपने वस्त्र के रूप में पहनें।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन