असली शक्ति को पहचाने!

क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं पर सामर्थ, और प्रेम, और संयम की आत्मा दी है। 2 तीमुथियुस 1:7
हम सभी सहमत हैं कि “परमेश्वर की शक्ति” यीशु के द्वारा पृथ्वी पर उनकी सेवकाई के दौरान प्रकट हुई थी; लेकिन यीशु के जीवन में, वह शक्ति कैसी दिखती थी? परमेश्वर का वचन कई वर्णन देता है जो वास्तव में शक्ति और सामर्थ्य के आधुनिक दृष्टिकोण के अनुकूल नहीं लगते हैं। “वह न झगड़ा करेगा, और न धूम मचाएगा; और न बाजारों में कोई उसका शब्द सुनेगा। वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा; और धूआं देती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक न्याय को प्रबल न कराए। और अन्यजातियां उसके नाम पर आशा रखेंगी।” मत्ती 12:19-21 “क्योंकि वह उसके साम्हने अंकुर की नाईं, और ऐसी जड़ के समान उगा जो निर्जल भूमि में फूट निकले; उसकी न तो कुछ सुन्दरता थी कि हम उसको देखते, और न उसका रूप ही हमें ऐसा दिखाई पड़ा कि हम उसको चाहते। वह तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ था; वह दु:खी पुरूष था, रोग से उसकी जान पहिचान थी; और लोग उस से मुख फेर लेते थे। वह तुच्छ जाना गया, और, हम ने उसका मूल्य न जाना।” यशायाह 53:2-3
यीशु अक्सर बड़ी सभाओं को संबोधित करते थे, लेकिन हमेशा व्यक्तियों की सेवा करने के लिए समय निकालते थे – चाहे उनका जीवन में कोई भी स्तर क्यों न हो। एक-से-एक और छोटे समूह की सेवा के उदाहरण बहुत है – जैसे: कुएँ पर सामरी स्त्री यूहन्ना 4:9 अंधे आदमी का चंगा होना मरकुस 8:22-23 बेतनिया का लाजर यूहन्ना 11:1-44 बेतहसदा के कुंड पर बिमार आदमी यूहन्ना 5:2-9 नीकुदेमुस यूहन्ना 3:1-10 छोटे बच्चे जो उसके पास आए मत्ती 19:13-14 यीशु के जीवन में “शक्ति” के सबसे असाधारण उदाहरणों में से एक क्रूस पर चढ़ने से पहले अंतिम घंटों के दौरान हुआ। क्रूरता के भयानक और अपमानजनक चीजों को सहने, सार्वजनिक रूप से पीटे जाने और कोड़े खाने के बाद। वह चुपचाप और दृढ़ता से पिलातुस को उत्तर देता है; “मैं सत्य हूँ” और “पिता की अनुमति के बिना तुम्हारा मुझ पर कोई अधिकार नहीं हो सकता”। यहाँ तक कि जब ऐसा करना सबसे कठिन समय रहा होगा, तब भी उसने धैर्यपूर्वक पिलातुस को जीवन के “वास्तविक सत्य” में क्या शामिल है, इसका पाठ पढ़ाया। वह उसे क्रूस देने वाले लोगों को क्षमा करके उनके प्रति प्रेम दिखाता है। असली शक्ति का यह उदाहरण है!
आप और मैं शक्ति के बारे में क्या सोचते हैं? हम सच्ची ताकत के रूप में क्या देखते हैं? व्यक्तिगत स्तर पर, हमारे जीवन की सच्ची शक्ति और ताकत क्या है? यीशु के पास वह ताकत और शक्ति थी जो हम आमतौर पर देखते हैं उससे बहुत अलग थी। यहाँ तक कि पहले शिष्यों ने भी इसे अनदेखा कर दिया, और इंतजार करने लगे कि यीशु कब इस्राएल को राज्य बहाल करेगा, और रोमियों को बाहर निकालेगा। इसलिए निश्चित रूप से जान लें कि उसकी शक्ति केवल दृढ़ता या शारीरिक शक्ति से कहीं अधिक थी। उनकी शक्ति सत्य और आत्मा की शक्ति से पैदा हुई थी, क्योंकि उन्होंने खुद को पूरी तरह से पिता की इच्छा, योजना और उद्देश्यों के लिए समर्पित कर दिया था। हलेलुयाह 🙌
मसीह में आपका,
प्रेरित अशोक मार्टिन