शनिवार // 18 जनवरी 2025

पापी मत बने रहो!
युवावस्था की वासनाओं से दूर रहो और उन सब के साथ, जो शुद्ध हृदय से प्रभु का नाम लेते हैं, धार्मिकता, विश्वास, प्रेम तथा शान्ति की साधना करते रहो। 2 तीमुथियुस 2:22
यह आपका दोष नहीं है कि आप पापी हो, लेकिन यह आपका दोष होगा यदि आप इसके बारे में कुछ नहीं करते तो। पापी होने के बारे में सोचो। जब हम परमेश्वर की अवज्ञा करते हो, तो हमने पाप किया है। अवज्ञा करना और उसके लिए खेद प्रकट करना ताकि क्षमा मांगी जाए और परमेश्वर की आज्ञा का पालन करने के दृढ़ संकल्प के साथ नए सिरे से शुरुआत करना, यह एक बात है; लेकिन अवज्ञा करना और अवज्ञा करते रहना न केवल पाप है, बल्कि यह हमे पापी बनाता है।
बाइबल सिखाती है कि मनुष्य पाप करने की इस क्षमता और इच्छा के साथ पैदा होते हैं। अपनी इच्छा शक्ति के माध्यम से हमने बहुत पहले ही परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह शुरू किया था। एक पापी अपने जीवन में इस हद तक पहुँच जाता है कि वह अपने तरीके से जीता है, अपना काम करता है, बिना परमेश्वर को पुकारे। वह परमेश्वर को अपने स्रोत के रूप में नहीं देखता।इसलिए वह मृत्यु तक एसे ही जीता चला जाता है। परमेश्वर के दृष्टिकोण से, `उसने अपना हृदय कठोर कर लिया है।’
एक पापी के पास दो विकल्प होते हैं। एक, वह उद्धार के लिए बाइबल के मार्ग को समझ सकता है, “अब उद्धार का दिन है” (2 कुरिन्थियों 6:2), इसलिए “अपने हृदयों को कठोर मत करो” (इब्रानियों 3:8)। दूसरा, वह केवल अपनी बुद्धि और शारीरिक इंद्रियों में रहकर अपनी आत्मा का नाश कर सकता है, और यही परमेश्वर के नजर में अवज्ञा और विरोध है।
यदि पापी दूसरा विकल्प चुनता है जो कि पाप में तब तक जारी रहना है जब तक उसका हृदय कठोर न हो जाए, तो उसके पास पृथ्वी पर अपने जीवन के लिए कोई स्रोत नहीं होगा। वह उस व्यक्ति की तरह होगा जिसका विवाह संकट में था, साथ ही उसकी नैतिकता भी, और मदद मांगने पर, उसने किसी को यह कहते सुना कि यीशु उसकी समस्याओं को हल करने में सक्षम है। लेकिन उसने कहा, “इस व्यक्ति यीशु का इससे क्या लेना-देना है?”
मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, “यीशु का इससे सब कुछ लेना-देना है!” क्योंकि वह आपका उद्धारकर्ता और आपका स्रोत है। आपके जीवन में उसके बिना, और अपनी संपूर्ण तृप्ति के स्रोत के रूप में उसकी ओर देखे बिना, आपने खुद को परमेश्वर से ऐसे काट लिया है जैसे पेड़ से एक शाखा काट दी जाती है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन