शनिवार // 10 फरवरी 2024

बुलाहट ‘छोटी बातों में विश्वासयोग्य रहने’ से सिद्ध होती है!
उसके स्वामी ने उससे कहा, धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊंगा अपने स्वामी के आनन्द में सम्भागी हो।
मत्ती 25:21
पृथ्वी पर हम जिस प्रकार से प्रभु की सेवा करते है, उसका पुरुस्कार आने वाले युग तक दिया जायेगा और उसका प्रतिफल वास्तव में बहुत बड़ा होगा! यह पुरुस्कार परमेश्वर के राज्य में विश्वास, जिम्मेदारी और सम्मान के पद के रूप में और प्रभु यीशु के आनंद में हिस्सेदारी पाने में है। मनुष्यों का चरित्र छोटी-छोटी चीजों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी बातें में भी पता चलता है।
दाऊद अपने पिता के घर का सबसे छोटा और सबसे तिरस्कृत पुत्र था। जब उसके बाकी भाई राजा के लिए ऑडिशन देने में व्यस्त थे, तब दाऊद अपनी भेड़ें चराने में व्यस्त था। एक चरवाहे का जोखिम भरा काम अपनाने के लिए दाऊद बहुत छोटा था। परन्तु दाऊद अपने काम में विश्वासयोग्य था। दुःखी और बोझिल होने के लिए उसके जीवन में बहुत से कारण थे, लेकिन दाऊद ने ख़ुशी-ख़ुशी इस काम को संभाला। परमेश्वर ने देखा कि दाऊद कितना वफ़ादार था और परमेश्वर ने उसे इस्राएल का शासक बना दिया। दाऊद में राजा बनने के योग्य कोई और चीज़ नहीं थी, बल्कि यह थी कि वह- छोटे-छोटे मामलों में वफादार रहा।
हम अपने धन के साथ जो करते हैं उससे हमारा परीक्षण और परख की जाती है। कुछ मसीही सोचते हैं कि यदि वे सही सिद्धांतों पर विश्वास करते हैं तो दूसरों को धोखा देने से या छोटे छोटे झूठ बोलने से कुछ गलत नहीं होगा। यह बिल्कुल गलत और खतरनाक सोच है। यदि बेईमानी किसी व्यक्ति के जीवन पर राज करती है, तो उसमे सत्य के लिए कोई प्रेम नहीं है और यीशु मसीह से प्रेम करने का मतलब निश्चित रूप से सत्य से प्रेम करना भी है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन